झारखंड के इस ज़िले में कोरोना से आज 10 लोगों की हुई मौत

News Aroma Media

सिमडेगा: जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना से दस लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग सिमडेगा ने बताया कि शुक्रवार को ट्रनेट जांच मशीन से सिमडेगा जिला में 129 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं।

इसमें सिमडेगा से 84, केरसई से एक, ठेठईटांगर से पांच, बानो से नौ, कुरडेग से आठ, छत्तीसगढ़ से दो, गुमला से चार, रांची से एक, कोलेबिरा से आठ एवं पाकरटांड़ से सात लोग शामिल हैं।

पूर्व के इलाजरत 118 व्यक्ति स्वस्थ हुये हैं।

सिमडेगा जिला में अबतक कुल 4003 केस पाये गए हैं। इनमें से 3026 व्यक्ति स्वस्थ हो गये है। कुल मृतकों की संख्या  38 है। एक्टिव केस 939 है।