आज अचानक झारखंड के मौसम का बदल सकता है मूड, कहीं-कहीं तेज हवाएं…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather Change : झारखंड (Jharkhand) में राजधानी Ranchi सहित अन्य इलाकों में शनिवार को अचानक मौसम (Weather) का मूड बदल सकता है।

राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग (Weather Department) ने व्यक्त की है।

विभाग की ओर से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

हवा की स्पीड करीब 30 से 40 KM प्रतिघंटे होगी। मौसम में बदलाव होने से गर्मी कम होगी। लू जैसी स्थिति से राहत मिल सकती है।

संताल परगना में रही अधिक गर्मी

शुक्रवार को संताल परगना समेत बंगाल से सटे जिलों में अधिक गर्मी रही।

रांची समेत कोल्हान और पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान गिरने के बाद भीज्ञयह सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक है।

Share This Article