Latest NewsझारखंडTPC ने किसी भी आपराधिक गिरोह से साठगांठ न होने की दी...

TPC ने किसी भी आपराधिक गिरोह से साठगांठ न होने की दी सफाई, कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Maoists के एक गुट के रूप में साल 2002 में बनी तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) ने किसी भी आपराधिक गिरोह (Criminal Gang) से सांठगांठ न होने का स्पष्टीकरण दिया है।

दक्षिणी सब जोनल ब्यूरो जितेंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति (Press Release) जारी कर कहा कि लातेहार पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

TPC संगठन को अपराधियों से जोड़ा जा रहा था। संगठन का किसी आपराधिक गिरोह से कोई लेना-देना नहीं है।

टीपीसी के नाम पर और लोग दे रहे कारोबारियों को धमकी

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इन दिनों TPC संगठन के नाम पर ठेकेदारों और कारोबारियों (Contractors and Traders) को धमकाया जा रहा है। ऐसे लोगों को संगठन ने चिन्हित किया है।

इनमें पोचरा के शमसाद अंसारी, जान्हो मतनाग के नन्दू शर्मा, कोकी के भीम पासवान और महुआडाड़ (Mahuadad) के मंजर खान शामिल हैं।

इनके द्वारा रात में कार्यस्थल पर जाकर TPC के नाम पर ठेकेदार को धमकी दी जाती है। मजदूरों के साथ मार-पीट भी की जाती है।

किसी आपराधिक गिरोह की जरूरत नहीं

विज्ञप्ति में बताया गया है कि संगठन (Organization) किसी अपराधी संगठन (Criminal Organization) को पैसा उगाही का जिम्मा नहीं देता है। विवेक जी के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है।

विवेक जी अभी जेल में बंद हैं। नवीन और रविंद्र नाम से धमकी दी जाती है। इन सभी लोगों का संगठन से कोई लेना देना नहीं है। संगठन खुद मजबूत है। इसे किसी भी आपराधिक गिरोह की जरूरत नहीं है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...