रांची : ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन (Ranchi-Howrah Vande Bharat Train) के समय में चेंज होने वाला है।
दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, यह निर्णय ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम होने और पैसेंजर एसोसिएशन (Passenger Association) की ओर से टाइमिंग में बदलाव की मांग को देखते हुए लिया जा रहा है।
यात्रियों की कमी के कारण फैसला
दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने रांची रेल डिवीजन को सर्वे (Ranchi Railway Division Survey) करने को कहा था। रांची रेल डिवीजन की ओर से 1000 से यात्रियों की यात्रियों के बीच रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव करने को लेकर सर्वे कराया गया।
साथ ही उनसे Feedback भी लिया गया। इस सर्वे के आंकड़े के मुताबिक 85 फीसदी से अधिक यात्रियों ने कहा है कि वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव होना चाहिए। ट्रेन में 25 से 30% सिम खाली रह जाती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का कहना है कि ट्रेन सुबह 5:15 बजे रांची रेलवे स्टेशन से खुलती है और दोपहर 12:20 बजे हावड़ा पहुंचती है। अभी ठंड की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सुबह 5:15 बजे ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को घर से निकलना मुश्किल है। ऐसे में ट्रेन का समय सुबह 7:00 बजे किया जाए।
इन दो ट्रेनों के टाइम में भी चेंज
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12825 और 12826 रांची आनंद विहार टर्मिनल रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर दो अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
ट्रेन संख्या 12825 में 13 नवंबर से 28 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 12826 में 15 नवंबर से 30 नवंबर तक एक 2 टायर और एक फर्स्ट क्लास के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।
दक्षिण पूर्व रेलवे की आद्रा मंडल के तहत विकास कार्यों को लेकर रोलिंग ब्लॉक किया जाएगा। इस कारण रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) से चलने वाली ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस 13,15 और 17 नवंबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी।