रांची शहर के सात थाना प्रभारियों का तबादला

News Aroma Media

रांची: राजधानी रांची के कई थाने के थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार की रात शहर के सात थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है।

पुलिस केंद्र में प्रतीक्षारत श्याम किशोर महतो को सदर थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं सदर थानेदार वेंकटेश कुमार का स्थानांतरण करते हुए चुटिया थाना का प्रभारी बनाया गया है।

राजीव कुमार को धुर्वा थाना से स्थानांतरण करते हुए लालपुर का थानेदार बनाया गया है जबकि लालपुर थानेदार अर¨वद कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए डेली मार्केट का थाना प्रभारी बनाया गया है।

सुखदेव नगर के तत्कालीन थानेदार सुनील कुमार तिवारी को नामकुम थाना प्रभारी बनाया गया है। सभी थाना प्रभारी को नवनियुक्त स्थान पर अविलंब योगदान देने का आदेश दिया गया है।

किसे कहां की मिली ज़िम्मेदारी

वेंकटेश कुमार – चुटिया थाना

श्याम किशोर महतो – सदर थाना

राजीव कुमार – लालपुर थाना

प्रवीण कुमार – धुर्वा थाना

सुनील तिवारी – नामकुम थाना

अरविंद सिंह – डेली मार्केट

नीतीश कुमार – सोनाहातु – सर्किल इंस्पेक्टर

महेंद्र करमाली – टाटीसिलवे

रवि ठाकुर – पुलिस लाइन

राजेश सिन्हा – सिविल कोर्ट