धनबाद में NH के किनारे खड़े वाहन को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक घायल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: तोपचांची थाना क्षेत्र के मदयडीह के पास आज 1 जनवरी को NH के किनारे खड़े वाहन को दुर्गापुर (Durgapur) की ओर से आ रहे ट्रक (Truck) ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। वहीं घटना के बाद रोड किनारे खड़े वाहन का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों (Villagers) ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बता दें उसी जगह पर 24 दिसंबर शनिवार को भी रोड किनारे खड़े वाहन को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। 23 सितंबर को भी वहां हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

आए दिन वहां पर होती है ऐसी घटनाएं

NH किनारे ढाबों और होटलों (Hotels) के पास वाहन चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर खाना खाने व आराम करने चले जाते हैं।

इधर, NH पर तेज दौड़ती ट्रकों व अन्य वाहनों के चालकों को खड़े वाहन दूर से नजर नहीं आते हैं और जिसके कारण खड़े वाहन में टक्कर मार देते हैं।

बीते कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं। इसकी शिकायत स्थानीय थाना और प्रशासन से कई बार की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी होटलों और वहां वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते है।

अगर यही स्थिति बनी रहे तो भविष्य में भी इस तरह की दुर्घटनाएं (Accidents) होने की आशंका है।

 

Share This Article