Latest Newsविदेशजापान में 5.9 तीव्रता की भूकंप के थोड़े देर बाद घंटे बाद...

जापान में 5.9 तीव्रता की भूकंप के थोड़े देर बाद घंटे बाद आई सुनामी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Earthquake in Japan : बरसात और भूस्लखन से कई दिन से बेहाल जापान के लोगों को आज इजू द्वीप समूह के आसपास भूकंप (Earthquake) के झटकों का सामना करना पड़ा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 दर्ज की गई।

भूकंप आने की वजह ज्वालामुखी गतिविधि बताई गई है। भूकंप के बाद सुबह सुदूर जापानी द्वीपों पर मध्यम दर्जे की सुनामी आई।

The Japan Times  की खबर के अनुसार, देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप आने के बाद आगाह किया कि इजू और ओगासावारा द्वीप शृंखला के तटों पर ज्वार के स्तर से एक मीटर ऊपर तक की लहरें उठ सकती हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी है।

इजू समूह के द्वीपों पर लगभग 21,500 और ओगासावारा द्वीप समूह पर लगभग 2,500 लोग रहते हैं। जापान में बरसात और भूस्खलन से भी भारी तबाही हुई है। आज भी राहत और बचाव का काम चल रहा है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

भूकंप आने के लगभग 30 मिनट बाद हचिजो द्वीप पर याने जिले में लगभग 50 सेंटीमीटर की सुनामी का पता चला। तीन अन्य द्वीपों कोजु़ुशिमा, मियाकेजिमा और इजू और ओशिमा पर कम ऊंची लहरें उठीं। भूकंप का असर हचिजो द्वीप से लगभग 180 किलोमीटर दक्षिण में दिखा।

कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने कहा…

यह स्थान राजधानी Tokyo से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में है। जापान प्रशांत महासागर को घेरने वाली भूकंपीय रेखा ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है।

जापान के प्रमुख कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी (Secretary Yoshimasa Hayashi) ने कहा कि सरकार को भूकंप या सुनामी से किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

एजेंसी ने सरकार को बताया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि मंगलवार का भूकंप इजू द्वीप शृंखला में स्मिथ द्वीप के 19 सितंबर को हुए विस्फोट से संबंधित है या नहीं। टोरीशिमा द्वीप के पास अकसर 6.0 तीव्रता के भूकंप आते रहे हैं। यहां 2023 में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...