रांची में पिस्टल के साथ दो हथियार सप्लायर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: रांची के नरकोपी थाना पुलिस ने दो हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हथियार सप्लायरो में बबलू ठाकुर और लाल मोहन ठाकुर शामिल है।

इनके पास से एक पिस्टल चार जिंदा गोली और एक होंडा साइन बाइक बरामद किया गया हैं।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी।

नरकोपी थाना क्षेत्र में दो हथियार सप्लायर हथियार की सप्लाई करने के लिए आए सूचना के बाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम को भेजा गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

टीम ने मदई मैदान दोनों युवकों को गिरफ्तार किया दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि दोनों हथियार सप्लाई करते हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article