बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र बोकारो थर्मल, कथारा, जारंगड़ीह आदि स्थानों में मोटरसाइकिल चोरी सहित क्षेत्र के घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना पर बोकारो थर्मल पुलिस ने गंभीरता लिया।
चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा टीम गठित किया गया। टीम ने गोमिया कथारा के बीच छिलका पूल पास जांच के दौरान दो युवकों को संदिग्ध देखा गया।
दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम सोनू राम बोकारो थर्मल वही दूसरा राहुल राम रामगढ़ का रहने वाला दोनो ने कई मोटरसाइकिल सहित घरों में ताला तोड़ने की बात स्वीकार लिया।
दोनो के निशानदेही पर चोरी के एलईडी टीवी को रामगढ़ से जब्त किया वही दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया। गिरफ्तार सोनू राम बोकारो थर्मल के कई कांडों में फरार चल रहा था।
इसकी जानकारी देते हुए बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में लगातार घरों के ताला टूटने की घटना सहित बाइको की चोरी हो रही थी गुप्त सूचना मिली कि बोकारो थर्मल के युवक सोनू राम रामगढ़ व रांची रोड के युवकों को लाकर घटना को अंजाम दे रहा है।
टीम गठित कर दो लोगो को पकड़ा गया सख्ती से पूछताछ करने पर बोकारो थर्मल के अलावे रामगढ़ के कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार लिया।
पुलिस दोनो आरोपी को फिलहाल बोकारो थर्मल कांड संख्या 101/17, 102/17,103/17,105/17 व 06/20 के तहत तेनुघाट जेल भेज दिया।
आगे उन्होंने बताया कि इनलोगो के साथ कई अन्य शातिर अपराधी का नाम सामने आया है जल्द ही पुलिस उनलोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगा टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है।
टीम में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रांत मुंडा, एके वर्णवाल, सअनि अनूप नारायण सिंह, बिनोद मुंडा, इलियास लकड़ा शामिल है।