हजारीबाग में बंदर से खुद की जान बचाने के लिए दो बच्चों ने कुएं में लगाई छलांग, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

हजारीबाग: बरही अनुमंडल अंतर्गत चौपारण जगदीशपुर गांव में बुधवार को दो बच्चे कुएं में गिर गये। बच्चों के गिरने बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को कुआं से बाहर निकाला।

कुआं में गिरने के कारण रामाधार कुमार यादव की तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी की मौत हो गई।

अनुष्का कुमारी को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दोनों बच्चे खेलने निकले थे।

दौरान वहां एक बंदर आ गया, जिसके भय से भागने के क्रम में दोनों बच्चे कुएं में गिए गए।

- Advertisement -
sikkim-ad

मौके पर ग्रामीणों द्वारा 5 वर्षीय एक बच्चे को कुआं से सुरक्षित निकाला गया।

मृतका बच्ची अनुष्का कुमारी के पिता रामाधार कुमार यादव मूल निवासी चैपारण के बुढ़ियाडाबर ग्राम के निवासी हैं।

Share This Article