धनबाद में अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में झड़प, दो घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबादः अवैध कोयला कारोबार (Illegal Coal Trading) को लेकर जिले में एकबार फिर मारपीट और गोलीबारी (Fiting And Shootout) हुई है। बरोरा थाना क्षेत्र के मंद्रा में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी हुई।

लोगों के अनुसार करीब 15 राउंड फायरिंग (Firing) हुई। वहीं घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है।

सूचना के बाद बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो खोखा (Two Hollow) पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के पहुंचने के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस करेगी कार्रवाई

लोगों का कहना है कि घटना के दौरान अपराधियों ने तलवारबाजी भी की। करीब 15 राउंड फायरिंग (Round Firing) भी हुई है। स्थानीयों का कहना है कि हमारे गांव के रास्ते से अवैध कोयला की पासिंग होती है जिसका हमलोग कई बार विरोध भी किया।

क्योंकि ये इन वाहनों की रफ्तार काफी अधिक रहती है। गांव के लोगों में हादसे का शिकार होने का भय बना रहता है।

पूरे मामले को लेकर लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। फिलहाल थाना में किसी ने लिखित शिकायत (Written Complaint) नहीं की। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

Share This Article