दो भारतीयों को सऊदी अरब में बनाया बंधक, स्वदेश वापसी की लगाई गुहार

News Aroma Media
2 Min Read

बूंदी: भारतीय कामगारों के साथ खाड़ी देशों में होने वाले दुर्व्यवहार की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है अब ताजा घटनाक्रम में राजस्थान के बूंदी और भरतपुर जिले के रहने वाले दो भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब में बंधक बनाने का मामला सामने आया है।

अब दोनों नागरिक वतन वापसी और अपने परिवार से मिलने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

उन्होंने अपने बंधक होने की जानकारी वीडियो भेजकर दी है।

दोनों नागरिकों को सऊदी अरब के यंबु शहर में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसकी कहानी खुद उन्होंने अपने वीडियो के जरिए बताई हैं।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के बूंदी जिले के निवासी गफ्फार मोहम्मद व भरतपुर जिले के रहने वाले विश्राम जाटव सऊदी अरब में रोजगार के लिए गये थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

दोनों जिस कंपनी में काम करते थे, वहां उनका वर्क एग्रीमेंट भी पूरा हो चुका है।

उन्होंने अपने परिवार के पास भारत जाने की इच्छा जताई तो कंपनी ने उनको भारत भेजने के बजाय वहीं पर बंधक बना लिया है।

सऊदी कंपनी ने दोनों भारतीय नागरिकों पर अत्याचार की सभी सीमाओं को पार करते हुये उनका खाना पीना तक बंद कर दिया है और पिछले कई महीनों का वेतन भी नहीं दे रहे है।

भूखे मरने को मजबूर दोनों भारतीय नागरिकों ने विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिये कार्य करने वाले राजस्थान के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा को वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा बताई है।

भारत  सरकार से मदद मांगी है। युवक कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने इस मामले में शनिवार को विदेश मंत्रालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर पीएमओ के नाम ज्ञापन  भेजकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी है।

उन्होंने भारत सरकार से पीड़ित भारतीय नागरिकों की तत्काल सहायता करने की मांग करते हुए सउदी अरब में फंसे दोनों भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए उन्के द्वारा अभियान चलाये जाने की बात कही है।

Share This Article