Special Trains: त्योहारों और स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) चलाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत ट्रेन संख्या 02817/02818 रांची-नई दिल्ली-रांची (Ranchi-New Delhi-Ranchi) और ट्रेन संख्या 02819/02820 रांची-नई दिल्ली-रांची के रूप में दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
ट्रेन 02817/02818 का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 02817 रांची-नई दिल्ली स्पेशल 02 अप्रैल को रांची से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और केवल एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन डाल्टनगंज में शाम 5:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर रात 11:00 बजे, प्रयागराज में अगले दिन सुबह 03:50 बजे पहुंचेगी और नई दिल्ली दोपहर 2:00 बजे पहुँचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 02818 नई दिल्ली-रांची स्पेशल 03 अप्रैल को नई दिल्ली से दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। यह भी एक ट्रिप करेगी और प्रयागराज में रात 02:20 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर सुबह 06:45 बजे, डाल्टनगंज में सुबह 10:35 बजे और रांची में दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन 02819/02820 का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 02819 रांची-नई दिल्ली स्पेशल 04 अप्रैल को रांची से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली-रांची स्पेशल (New Delhi-Ranchi Special) 05 अप्रैल को नई दिल्ली से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:15 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन भी एक ट्रिप ही करेगी।
इन चारों स्पेशल ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें दो एसएलआर, चार सामान्य श्रेणी के कोच और 14 द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच शामिल होंगे। यह व्यवस्था यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।