Homeझारखंडलातेहार में दो इनामी नक्सली नीरज सिंह खरवार और राजकुमार उर्फ सालमन...

लातेहार में दो इनामी नक्सली नीरज सिंह खरवार और राजकुमार उर्फ सालमन गंझु ने किया आत्मसमर्पण

Published on

spot_img

Two rewarded Naxalite :लातेहार में शुक्रवार को दो बड़े माओवादी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर (General) नीरज सिंह खरवार और राजकुमार उर्फ सालमन गंझु शामिल है।

दोनों पर 10-10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पलामू डीआईजी वाई एस रमेश, लातेहार डीसी गरिमा सिंह और एसपी (ASP) अंजनी अंजन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कमांडर नीरज सिंह खरवार पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि राजकुमार गंझू लातेहार के बालूमाथ का रहने वाला है।

शुक्रवार को लातेहार पुलिस (Police) अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नक्सलियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण किया। बताया जाता है कि नीरज सिंह खरवार पिछले 20 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़कर विभिन्न प्रकार के नक्सली घटनाओं में शामिल रहा था।

उस पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 25 से अधिक नक्सली घटनाओं के मामले दर्ज हैं। वही राजकुमार गंझू पिछले 22 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। वह मुख्य रूप से लातेहार और लोहरदगा जिले में सक्रिय था।

इस पर विभिन्न थाना क्षेत्र में पांच से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण करने के बाद दोनों नक्सलियों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा गुलदस्ता और शॉल प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...