चिकित्सा क्षेत्र में माइक्रो RNA की खोज के लिए दो वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Two scientists received Nobel Prize: चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि। अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन (Victor Ambrose and Gary Ruvkun) की खोज ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में नया आयाम जोड़ा है।

इन दोनों वैज्ञानिकों को सोमवार को माइक्रो RNA की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया। Micro RNA मुख्यरूप से कोशिकाओं को प्रोटीन बनाने के लिए जीन के इस्तेमाल करने के तरीके को नियंत्रित करता है।

जीवों के विकास में साबित होगा महत्वपूर्ण

नोबेल सभा ने कहा कि इन अमेरिकी वैज्ञानिकों की खोज जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

नोबेल समिति के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने बताया कि एम्ब्रोस ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) में शोध किया था जिसके चलते उन्हें पुरस्कार मिला।

एमब्रोस मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय (Ambrose University of Massachusetts) में प्राकृतिक विज्ञान के प्रोफेसर हैं। रुवकुन ने मैसाच्युऐट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में शोध कार्य किया, जहां पर वह आनुवांशिकी के प्रोफेसर हैं। 2023 का फिजियोलॉजी का नोबेल पुरस्कार हंगरियाई-अमेरिकी नागरिक कैटालिन कारिको और Drew Weissman को दिया था।

Share This Article