गिरिडीह जिले में एक रात में हुई दो स्कार्पियो की चोरी

News Aroma Media
1 Min Read

गिरिडीह: गिरिडीह जिला मुख्यालय के दो थाना क्षेत्र में एक रात ही में दो स्कार्पियो गाड़ी चोरी हो गयी। पहली घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह इलाके में हई।

डाड़ीडीह निवासी भुनेशवर पंडित के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो को सोमवार की रात चोरी हो गई।

चोरी की सारी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वाहन मालिक ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे में देखा कि देर रात घर के बाहर से चोर स्कार्पियो का गेट तोड़कर चुरा ले गए।

घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने मुफसिल थाने में सूचना दी है। मुफसिल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

एक अन्य थाना क्षेत्र से भी चोर रात में स्कॉर्पियो चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad

Share This Article