चतरा में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

SDPO अविनाश कुमार ने बताया कि दारियातु गांव निवासी सुरेंद्र दांगी अपने घर में अवैध Brown sugar का खरीद बिक्री के लिए भंडारण किए हुए हैं।

News Aroma Media
1 Min Read

चतरा: सदर थाना पुलिस ने 458 ग्राम अवैध (Brown sugar Smuggling) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों (Smugglers) में सुरेंद्र दांगी और रंजीत दांगी शामिल हैं। दोनों चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के दारियातु गांव के रहने वाले है।

अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो लोग गिरफ्तार

SDPO अविनाश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दारियातु गांव निवासी सुरेंद्र दांगी अपने घर में अवैध Brown sugar का खरीद बिक्री के लिए भंडारण किए हुए हैं।

सूचना के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध ब्राउन शुगर (Brown sugar) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Share This Article