बोकारो में पुल से बाइक सहित गिरे दो युवक, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो जिले के जैनामोड़ बांका पुल में बाइक लेकर नीचे दो युवक नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

जरीडीह थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार की है।

बताया गया है कि गलत दिशा में बाइक चलाने से हादसा हुआ। दोनों युवक पिछरी गांव के रहने वाले थे।

परिजनों के मुताबिक बिना बताये घर से देर शाम दोनों घर से निकले थे। जरीडीह थाना क्षेत्र के बांका पुल से लगभग 20 से 25 फीट नीचे बाइक के साथ दोनों युवक नीचे आ गिरे।

खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों का नाम पता नहीं चल पाया है।

Share This Article