Latest NewsविदेशUkraine Crisis : कीव के अधिकारी नागरिकों से कर रहे हैं सुरक्षित...

Ukraine Crisis : कीव के अधिकारी नागरिकों से कर रहे हैं सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: कीव के अधिकारी निवासियों को आगाह कर रहे हैं कि रूसी सैनिकों के साथ सड़कों पर लड़ाई चल रही है, इसलिए वे खुले में नहीं आएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

शनिवार को जारी परामर्श में निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खिड़कियों के समीप अथवा बालकनी में नहीं जाने को कहा गया है। साथ ही निवासियों को ध्यान रखने को कहा है कि कहीं वे मलबे और गोलियों की ज़द में नहीं आ जाएं।

यूक्रेनी सेना ने कहा कि एक सैन्य इकाई के निकट लड़ाई चल रही है। कीव के मेयर विताले क्लिश्को ने कहा कि तेज धमाकों से एक प्रमुख ऊर्जा संयंत्र के निकट का स्थान दहल गया।

——–

तोक्यो: पनामा में पंजीकृत जापानी कंपनी के स्वामित्व वाला एक मालवाहक पोत यूक्रेन के दक्षिणी तट के निकट गोलीबारी की चपेट में आ गया। इसमें चालक दल का एक सदस्य मामूली रूप से घायल हो गया।

पोत के मालिक और मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी। पोत के मालिक निक्को किसेन केके ने खबरों की पुष्टि की है।

————-

सियोल: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चुंग ई योंग ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से रूस-यूक्रेन संकट पर बातचीत की।

दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय ने कहा कि चुंग और ब्लिंकन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ सहयोगियों की ‘‘कड़ी निंदा’’ दोहराई और रूस से इसे तत्काल रोकने की मांग की।

मंत्रालय ने कहा कि ब्लिंकन ने दक्षिण कोरिया के समर्थन के लिए उसका आभार व्यक्त किया।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...