Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने घुटने टेकने से किया इनकार

News Desk
1 Min Read

वाशिंगटन: यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इर्यना वेरेशचुक ने सोमवार को रूसी सेना के सम्मुख घुटने टेकने से इनकार कर दिया है।

मास्को ने यूक्रेन के समय के अनुसार सायं पांच बजे तक मरियूपोल में यूक्रेन की सेना को आत्मसमर्पण किए जाने का अल्टीमेटम दिया था। इस नगर में हज़ारों लोग भूमिगत हैं और ऊपर से गोले बरस रहे हैं।

मरियूपोल एक पोर्ट सिटी है और सामरिक दृष्टि से इसे संरक्षित किया जाना यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण है। इस जवाब के बाद रूसी सेना ने कीव पर क़हर बरपाना शुरू कर दिया है। कीव के शॉपिंग मॉल पर बमबारी करते हुए उसे पूरी तरह तहस नहस कर दिया गया है।

Share This Article