किसानों के आंदोलन से संयुक्त किसान मोर्चा ने खुद को किया पीछे, बताया कारण…

Central Desk
2 Min Read

Farmer’s Protest: आज से विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान दिल्ली (Delhi) की और कूच कर गए। उनके रास्ते में तमाम बधाएंएं होते हुए भी वे आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान (Farmer) आंदोलन से हाथ खींच ‎लिए हैं।

जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने अपना पहला बयान देते हुए कहा कि प्रदर्शन से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

किसान मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहे

उधर, उत्तर प्रदेश (UP) और हरियाणा (Haryana) से लगी दिल्ली की सीमाओं को सीमेंट ब्लॉकों, खंभों और भारी Barricading से मजबूत कर दिया गया है।

बता दें ‎कि आज दिल्ली चलो मार्च के हिस्से के रूप में अपनी मांगों पर दबाव बनाने के लिए हजारों किसान मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं।

हालां‎कि सोमवार को Chandigarh में केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान नेताओं की बातचीत बेनतीजा रही जिसके बाद उन्होंने विरोध जारी रखने का फैसला किया।

- Advertisement -
sikkim-ad

किसानों की सबसे प्रमुख मांग फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए एक कानून लाना है। इधर प्रशासन भी चौकन्ना है।

बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए Delhi के सीमावर्ती इलाकों में CRPC धारा 144 भी लगाई गई है। जगह-जगह पर पु‎‎लिस ‎निगाह रखे हुए हैं।

Share This Article