UP पुलिस प्रशासन के होश फाख्ता, CM योगी को फोन पर बम से उड़ने की धमकी…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Yogi Bomb Threat: उत्तर प्रदेश (UP) पुलिस प्रशासन के होश उसे समय भगत हो गए, जब CM योगी आदित्यनाथ को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। अज्ञात की धमकी (Threat) मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को सुरक्षा मुख्यालय के CUG नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

‎मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को लगभग रात 10 बजे के आस पास सुरक्षा मुख्यालय पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया। इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया, जिसके बाद आरोपी ने मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी।

Constable ने जब फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो आरोपी ने बिना कुछ बोले ही फोन काट दिया। इतना सुनते ही कांस्टेबल ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने Senior Officer को दी, जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया।

फिलहाल, सुरक्षा मुख्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं UP पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस तरह की धमकी के स्रोत को खंगालने का गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article