Latest Newsझारखंडपलामू में अफीम के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

पलामू में अफीम के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Opium Smugglers: नशीले पदार्थों (Drugs) की खरीद बिक्री और तस्करी रोकने को लेकर की जा रही कार्रवाई में मेदिनीनगर (Medininagar) सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने कार्रवाई कर रजवाड़ीह बाइपास रोड से दो लोगों को 490 ग्राम अफीम (Opium ) के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 27570 नगद, क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं।

एक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के चितरउ गांव (Chitrau village) के रहने वाले अनिल राजपूत (उम्र 23 वर्ष) पिता जयराखन राजपूत एवं पांकी थाना क्षेत्र के बरवैया ग्राम के संजय कुमार (32) पिता भरोसा यादव के रूप में हुई है।

सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने जानकारी दी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि उतरप्रदेश का युवक Opium लेने के लिए यहां आया था, जबकि पांकी का युवक उसे अफीम देकर टेªन या बस पकड़वाने के लिए उसके साथ मौजूद था।

सदर अंचल अधिकारी की उपस्थिति में दोनों को गिरफ्तार किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...