Latest Newsअजब गज़बसोनम सिद्दीकी बनी लक्ष्मी, विष्णु के साथ मंदिर में लिए सात फेरे,...

सोनम सिद्दीकी बनी लक्ष्मी, विष्णु के साथ मंदिर में लिए सात फेरे, फिर..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Muslim Woman Married Hindu Man: हमारे समाज को हृदय से जोड़ कर रखने वाली खबर। UP के बरेली में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मं‎‎दिर में जाकर शादी कर ली। बताया जा रहा है ‎कि युवती ने Islam धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। इन दोनों ने मंदिर में जयमाला डालकर एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई।

युवती का कहना है कि उसकी आस्था भगवान श्री राम में बहुत है। साथ ही वह तीन तलाक (Divorce) व हलाला जैसी प्रथा से परेशान हो चुकी थी। युवती ने अपने परिवार से खुद की और पति की जान को खतरा बताया है। ‎

Muslim Woman Married Hindu Man

मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीया युवती का नाम सोनम सिद्दीकी है, ‎जिसने अब अपना नाम लक्ष्मी रख लिया है। उसने विष्णु मौर्य नाम के युवक से शादी की है। दोनों ने थाना देवरनिया स्थित गांव के एक मंदिर में सात फेरे लिए।

लक्ष्मी ने कहा कि वह और विष्णु एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। Sonam Siddiqui उर्फ लक्ष्मी ने कहा कि उसने हलाला और तीन तलाक से परेशान होकर सनातन धर्म अपनाया है। अब सनातन धर्म के तहत सारे रीति-रिवाज अपनाते हुए Vishnu Maurya के साथ शादी की है।

Muslim Woman Married Hindu Man

मीडिया से बातचीत करते हुए सोनम उर्फ लक्ष्मी ने बताया कि वह और विष्णु एक दूसरे को पिछले 12 वर्षों से जानते हैं। पहले दोनों में दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनम ने कहा ‎कि कुछ समय पहले मेरा निकाह पक्का हो गया था। लेकिन मुझे इस्लाम धर्म छोड़ना था और विष्णु से शादी करनी थी, इस‎लिए यह सब ‎किया।

वहीं सोनम सिद्दीकी का कहना है कि शादी के बाद अब वो अयोध्या में रामलला (Ramlala) के दर्शन करने भी जाएंगे। सोनम की भगवान राम में गहरी आस्था है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी भी दी है। सोनम ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है।

सोनम ने कहा कि आए दिन परिवार के लोगों से धमकी मिलती रहती है। इसलिए वह दोनों ही पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द ही सुरक्षा की मांग भी करेंगे, ता‎कि दोनों साथ सकून से रह सकें।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...