भारत

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : SP, BSP ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी के लगाये आरोप

लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) में रमाबाई अम्बेडकर मैदान (Ramabai Ambedkar Maidan) स्थित मतगणना स्थल पर वार्ड के उम्मीदवारों के जीत के प्रमाण पत्र दिये जाने पर विलम्ब हुआ तो वहां मौजूद समाजवादी पार्टी (SP) के महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित (Sushil Dixit) और SP कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : SP, BSP ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी के लगाये आरोप- Uttar Pradesh civic elections: SP, BSP alleges irregularities in counting of votes

पुलिसकर्मियों ने SP कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया

SP महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित को जिला निर्वाचन के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर निकलने को कहा।

इस पर दीक्षित मीडियाकर्मियों से मुखातिब होकर बयान देने लगे। तभी पुलिसकर्मियों ने SP कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। इस पर SP के महानगर अध्यक्ष की पुलिसकर्मियों के साथ नोक-झोक भी हुई।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : SP, BSP ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी के लगाये आरोप- Uttar Pradesh civic elections: SP, BSP alleges irregularities in counting of votes

SP के कार्यकर्ताओं ने बाहर निकल कर नारेबाजी की

SP के कार्यकर्ताओं ने बाहर निकल कर नारेबाजी की। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पदाधिकारी भी हो-हल्ला करने लगे और उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गिनती पूरी नहीं करने की बात कही। इस पर हंगामा बढ़ता देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी वहां से हटाया।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : SP, BSP ने वोटों की गिनती में गड़बड़ी के लगाये आरोप- Uttar Pradesh civic elections: SP, BSP alleges irregularities in counting of votesSP और BSP के उम्मीदवारों की हार हो रही

SP, BSP के पदाधिकारियों ने हारी हुई सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान समय में वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई है। इस कारण से SP और BSP के उम्मीदवारों की हार हो रही है।

SP के कार्यकर्ताओं ने BJP के कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण माहौल पर छींटाकशी करने की कोशिश की लेकिन BJP कार्यकर्ता उन पर भारी पड़े।

Back to top button
x

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker