Homeकरियरशर्मनाक! NEET की तैयारी कर रही छात्रा से शिक्षक और उसके साथी...

शर्मनाक! NEET की तैयारी कर रही छात्रा से शिक्षक और उसके साथी ने किया रेप

Published on

spot_img

Student Raped by Teacher and his friend: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

यहां NEET की तैयारी कर रही छात्रा से नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट के शिक्षक और उसके साथी ने रेप (Rape) जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है।

आरोप के मुताबिक शिक्षक साहिल सिद्दीकी ने अपने एक साथी विकास पोरवाल के साथ मिलकर छात्रा को पहले शराब पिलाई। फिर एक फ्लैट पर दोनों ने रेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया, जिसके जरिए Blackmail कर बार-बार रेप करते रहे।

बंधक बनाकर 6 महीने तक किया रेप 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने कई बार उसका रेप किया है। अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। कहीं भी जाने पर अश्लील वीडियो (Porn Video) और फोटो वायरल करने की धमकी देते थे।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा 2022 में नीट की तैयारी के लिए कानपुर आई थी। कोचिंग में पढ़ने के दौरान छात्रा टीचर साहिल सिद्दीकी और विकास पोरवाल के संपर्क में आई।

इसके बाद दोनों ने उसे बंधक बनाकर 6 महीने तक रेप किया। DCP  वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर साहिल सिद्दीकी और विकास पोरवाल के खिलाफ कल्याणपुर थाने में FIR दर्ज की गई है।

जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जिस फ्लैट में रेप करने का आरोप लगाया गया है, वहां के सिक्योरिटी गार्ड, पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साहिल सिद्दीकी वही टीचर है, जिस पर अक्टूबर महीने में भी एक छात्रा से बैड टच करने का आरोप लगा था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

spot_img

Latest articles

ट्रंप का दावा- भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, चीन भी करेगा कटौती

Donald Trump visit Malaysia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत...

अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, नया नियम लागू

Immigrants to the United States: अमेरिका आने-जाने वाले अप्रवासियों को अब बायोमैट्रिक जांच से...

कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश...

गुमला में पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, जवान और चालक घायल

Gumla News: गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली में रविवार शाम करीब...

खबरें और भी हैं...