भारत में COVID के टीकाकरण की संख्या 1.17 करोड़ से अधिक हुई

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

नई दिल्ली: देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 लाख से नीचे है। आज इनकी संख्‍या 1,47,306 पर पहुंच गई है।

देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.34 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 10,584 नए दैनिक केस दर्ज किए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही। इसने कुल सक्रिय मामलों में 2,749 मामलों की गिरावट दर्ज की गई।

भारत की दैनिक पॉजिटिव दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

भारत में दैनिक नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

- Advertisement -
sikkim-ad

पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं। 21 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है।

ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली हैं।

22 फरवरी सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,44,877 सत्रों के माध्यम से 1,17,45,552 लाभार्थियों का टीकाकरण किया है। इनमें 64,51,251 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 12,58,177 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 40,36,124 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त होने के 28 दिन पूरे हो चुके हैं।

फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ।

Share This Article