रांची विश्विद्यालय के तीन स्वयंसेवकों के चयन पर कुलपति ने किया सम्मनित

News Aroma Media

रांची: रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तीन स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर -2021, नई दिल्ली के लिए हुआ है।

यह शिविर एक से 31 जनवरी तक आयोजित है। इनके चयन पर रांची विश्वविद्यालय काफी उत्साहित है।

बुधवार को विवि के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम के समक्ष रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पाण्डेय और एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने तीनों स्वयंसेवकों को ट्रैक सूट, सफ़ेद शर्ट पैंट, जूता, गर्म कपड़े, मास्क, सेनिटाइजर आदि देकर सम्मनित किया।

मौकेपर पाण्डेय ने कहा कि आप तीनों से रांची विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड राजपथ में शामिल होकर अपने दम – खम के साथ विश्वविद्यालय एवम् झारखण्ड राज्य को गौरवान्वित करेंगे।

उन्होंने कहा कि राजपथ पर परेड करना सबकी इच्छा होती है लेकिन झारखंड राज्य से छह का ही चयन होता है।

आप तीनों के चयन होने से मैं काफ़ी उत्साहित हूं।

उन्होने आरडी परेड जाने वाले स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ब्रजेश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, राज्य एवम् जोनल स्तरीय परेड शिविरों के माध्यम से गणतंत्र दिवस परेड शिविर का चयन होता है जो एनएसएस का सर्वोच्च कार्यक्रम होता है।

उन्होंने तीनों स्वयंसेवकों को अपनी शुकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपनी प्रतिभा, देश भक्ति एवम् अनुशासन के माध्यम से नए कृतिमान स्थापित करेंगे।

सम्मानित होने वाले तीनों स्वयंसेवकों में सुषमा कच्छप ( रांची महिला महाविद्यालय, रांची), पूजा कुमारी सिंह (निर्मला महाविद्यालय, रांची) एवम् सूरज उपाध्याय (डोरंडा महाविद्यालय, रांची) शामिल हैं।