सतत विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं खूंटी जिले के गांव: उपायुक्त

News Aroma Media
1 Min Read

खूंटी: उपायुक्त शशि रंजन ने महिला किसानों को आत्मविश्वास से विकास की राह पर अग्रसर होने के प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में सक्रिय कार्य हो।

जोहार परियोजना के तहत किये जा रहे कार्य किसानों को आजीविका के एक या अधिक साधनों से जोड़ते हुए उनके जीवन स्तर में गुणात्मक वृद्धि के लक्ष्य को पूर्ण करते हैं।

जोहार परियोजना से इनकी आमदनी दोगुनी करने के लिए इन्हें रोजगार के साधनों से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में भी गम्भीर रूप से कार्य किये जाने चाहिए।

- Advertisement -
sikkim-ad

साथ ही हमारा उद्देश्य है कि महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को समूहों से जोड़कर लाभान्वित करने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के माध्यम से भी सहयोग किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि लतरातु डैम के सौदर्यीकरण के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य बिखेरता लतरातु डैम पर्यटन का आकर्षण केंद्र बन कर उभर रहा है।

Share This Article