Latest NewsUncategorizedबंगाल में 8 लोकसभा सीटों पर 75.66 फीसदी हुई वोटिंग

बंगाल में 8 लोकसभा सीटों पर 75.66 फीसदी हुई वोटिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Voting in West Bengal: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सोमवार को आठ लोकसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 75.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके साथ ही कई स्टार उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। बोलपुर (SC) लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 77.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय (CEO) के मुताबिक रानाघाट (SC) में 77.46 प्रतिशत, बर्दवान-पूर्व में 77.36 प्रतिशत, कृष्णानगर में 77.29 प्रतिशत, बीरभूम (SC) में 75.45 प्रतिशत, बहरमपुर में 75.36 प्रतिशत, बर्दवान-दुर्गापुर में 75.02 प्रतिशत और आसनसोल में 69.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कुल एक करोड़ 45 लाख 30 हजार 17 मतदाता थे, जिनमें से 73 लाख 84 हजार 356 पुरुष, 71 लाख 45 लाख 379 महिलाएं और 282 तीसरे लिंग के मतदाता थे। 15 हजार 507 मतदान केंद्रों पर मतदान हुए हैं।

इस चुनाव में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा, महुआ मोइत्रा और यूसुफ पठान, भाजपा के एसएस अहलूवालिया और दिलीप घोष जैसे Star Candidates के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

चुनाव में प्रवासी श्रमिकों, पेयजल आपूर्ति और उद्योग धंधों के बंद होने समेत नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CSS) मुख्य मुद्दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,(Narendra Modi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इन सीटों पर अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां एवं Road Show किए थे।

लोकसभा सदस्य और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बहरमपुर से लगातार छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं, पिछले तीन दशकों से उनका गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर उनके दबदबे की परीक्षा होने वाली है। इस सीट पर तृणमूल ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को चुनाव मैदान में उतारा है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...