साली से करना चाहता था शादी, पत्नी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया

News Aroma Media

पटना: बाथ थाना क्षत्र के देशावर गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई।

साली को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने की जिद पर अड़े 28 वर्षीय मनीष कुमार की पत्नी वंदना ने ही बहन-बहनोई के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

युवक के पिता ने बहू वंदना कुमारी और देवधा निवासी उसके बहन-बहनाई पर हत्या का केस दर्ज कराया।

पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि मनीष और उसकी पत्नी वंदना दोनों उदयपुर में रहते थे।

एक अप्रैल को दोनों घर आए थे। मनीष अपनी साली गनगनिया की चंदा कुमारी से प्रेम करता था।

बहू वंदना इसका विरोध करती थी। यह विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों में मारपीट भी हुई।

इसके बाद वंदना रात 10 बजे घर से निकली और बहन-बहनोई को करहरिया हाईस्कूल के पास बुलाया।

तीनों ने मनीष की हत्या कर दी। रात 11 बजे वंदना घर लौटी, लेकिन मनीष नहीं आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पत्नी बोली- हत्या नहीं की

मनीष की पत्नी वंदना का कहना है कि पति के प्रेम प्रसंग का विरोध करती थी, लेकिन हत्या नहीं की। उसने बताया, मंगलवार शाम 4.30 बजे मनीष घर से खाना खाकर निकला।

इसके बाद वह नहीं लौटा। हत्या किसने और क्यों की, यह नहीं पता।

उदयपुर में मनीष पत्नी और साली चंदा के साथ रहता था। वह किसी सेठ के यहां काम करता था।

सूत्रों की माने तो मनीष को सेठ के घर से भारी-भरकम राशि हाथ लगी थी।

उसने आधी रकम गांव के ही किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किया था।

जब मनीष घर लौटा और उसने उस व्यक्ति से पैसे की मांग की तो वह टालमटोल करने लगा।

इस बीच मनीष ससुराल पहुंचा और साली से शादी करने की जिद करने लगा। इस बात पर मनीष और ससुराल वालों से मारपीट हुई थी।