टेक्सास में गोलीबारी, 1 की मौत, 13 घायल

News Aroma Media

वॉशिंगटन: अमेरिका के दक्षिणी राज्य टेक्सास में गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में बेटाउन के नॉर्थ मार्केट लूप के समीप उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

ये लोग हवा में गुब्बारे छोड़ रहे थे। उसी दौरान अचानक वहां एक वाहन पहुंचा, जिसमें सवार व्यक्ति ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी।14 घायलों में से 3 की हालत गंभीर है।

घायलों में से एक व्यक्ति को एयर लिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में एक छोटा बच्चा होने की भी संभावना जताई जा रही है।