एक बार में ये सनफिश देती है 30 करोड़ अंडे

News Aroma Media

वाशिंगटन: एक विशालकाय सनफिश को कैलिफोर्निया की लगुना बीच पर एक पैडलबोर्डर्स ने तैरते हुए देखा है।

उन्होंने इसे सबसे बड़ी सनफिश में से एक बताया और कहा कि पानी में डूबने से पहले वही 30 मिनट तक उनके साथ रही। मछली की सटीक लंबाई का पता नहीं चला है, लेकिन पैडलबोर्ड की लंबाई 14 फीट है।

This sunfish lays 300 million eggs at a time-एक बार में ये सनफिश देती है 30 करोड़ अंडे

इसलिए तस्वीरों से लगाए गए अनुमान के अनुसार सनफिश के 9 से 10 फीट लंबे होने की संभावना है। अगर अनुमानित लंबाई सही है तो यह अब तक की सबसे भारी बोनी फिश से ज्यादा लंबी है।

गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के अनुसार 1996 में जापान के तट से एक बंप-हेड सनफिश को पकड़ा गया था जिसकी लंबाई 8.9 फीट थी और वजन 2,300 किलोग्राम था।

हालांकि लगुना बीच की सनफिश उतनी लंबी नहीं है, जितनी उत्तरी अफ्रीका के तट पर पकड़ी गई एक जंबो साइज फिश थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में पकड़ी गई उस मछली की लंबाई 10.5 फीट और वजन 2000 किग्रा था। मछुआरों ने इसके बारे में बताया था जिन्होंने इसे पानी में वापस छोड़ दिया था।

एक बार में ये सनफिश देती है 30 करोड़ अंडे

लगुना बीच पर मछली को देखने वाले पैडलबोर्डर्स में से एक रिच जर्मन कहा कि 2 दिसंबर को दिखी ग्रे कलर की सनफिश बहुत शांत और अद्भुत थी। जर्मन और उनके दोस्त मैट व्हीटन दरअसल डॉल्फिन को देखने की उम्मीद कर रहे थे।

लेकिन जब वे मेन बीच से 600 फीट दूर पहुंचे तो उन्हें सनफिश दिखाई दी। जर्मन ने बताया कि मैंने उन्हें कई बार देखा है इसलिए मुझे पता था कि यह क्या है। लेकिन आमतौर पर सनफिश तट से दूर हती हैं और उनका आकार इतना बड़ा नहीं होता।

एक बार में ये सनफिश देती है 30 करोड़ अंडे

मादा सनफिश एक बार में 300 मिलियन (30 करोड़) अंडे तक दे सकती है, किसी भी ज्ञात कशेरुकी प्रजातियों में यह सबसे अधिक संख्या है।

बड़ी होने पर सनफिश अपनी चौंका देने वाली आंखों, विशालकाय सिर और लंबे पंख के लिए जानी जाती है, जिसे कभी-कभी पानी की सतह पर तैरते समय शार्क समझ लिया जाता है।