कल से झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, कहीं-कहीं बारिश होने की…

News Aroma Media

Weather may change in Jharkhand: अब धीरे-धीरे ठंड का मिजाज डाउन हो रहा है। दिन में टेंपरेचर अधिक बढ़ रहा है। मौसम विभाग (weather Department) की ओर से इस बीच यह खबर दी गई है कि झारखंड में चार फरवरी से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।

तीन फरवरी से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे 5 और 6 फरवरी को झारखंड के उत्तरी हिस्से में बारिश हो सकती है। छह फरवरी को राज्य के उत्तर, दक्षिणी तथा मध्य हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

रुक-रुक कर होगी बारिश

आकाश में बादल छाये रहने के साथ अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के कई हिस्सों में दिख सकता है। मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर घना कोहरा रहा, कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। दो से चार फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।

दो-तीन दिनों तक रहेगा घना कोहरा

अभी अगले दो-तीन दिनों तक कुछ इलाकों में घना कोहरा दिख सकता है। उत्तर और मध्य राज्यों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं में होगा, दक्षिणी भाग में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेसि गिर सकता है। चार फरवरी से बादल हो सकते है। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।