शर्मसार! कन्या पूजन के लिए घर आई लड़की के साथ बुजुर्ग ने की छेड़खानी, फिर…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

An old man molested a girl who came home for Kanya Poojan: नवरात्रि के दौरान जहां एक ओर पूरा देश देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा कर रहा था। तो वहीं दूसरी ओर बंगाल से बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कोलकाता में एक बूढ़े व्यक्ति ने कन्या पूजन के लिए आई लड़की के साथ छेड़छाड़ की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लड़की को कन्या पूजन के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद शाम को जब लड़की जा रही थी तो बूढ़े ने उसे बालकनी में बुलाया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

जिसके बाद लड़की डर गई और किसी तरह उसे धक्का देकर घर से निकल गई। इसके बाद घर पहुंचकर लड़की ने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी।

वही जानकारी के मुताबिक, लड़की के परिवार ने बताया कि लड़की के गाल पर नाखून के निशान हैं। लड़की की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। परिवार ने मामला दर्ज करा दिया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Share This Article