पश्चिमी सिंहभूम से पांच किलो का एक IED बरामद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

West Singhbhum IED Recovered: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) के टोन्टो थाना के हुसिपी और राजाबासा के बीच जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच किलो का एक IED बरामद किया है।

बरामद IED को सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर ही डिफ्यूज कर दिया है। SP Ashutosh Kumar ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना को एक बार से विफल कर दिया है।

SP ने बताया कि एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, नारादिरी, नेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगढ़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

Share This Article