प्रेगनेंसी पर पहनने के लिए किस तरह के कपड़े होते हैं सही ?

Central Desk

लाइफस्टाइल डेस्क: गर्भावस्था जीवन में एक बहुत बड़ा माइलस्टोन होता है। आप दुनिया में एक नया जीवन लाती हैं।

गर्भवती होने पर महिलाएं इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उनका होने वाले बच्चा गर्भ में सुरक्षित रहे और उसका पूरा खयाल रखा जाए। हालांकि कई बार माएं यह भूल जाती हैं कि उनका खुद का खयाल रखना और आराम से रहना भी उतना ही जरूरी है।

यदि आप गर्भवती हैं, तो आपकी लिस्ट में आपका आराम टॉप पर होना चाहिए क्योंकि एक सुरक्षित और स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आपके शरीर और आपके मन दोनों को इसकी जरूरत होती है।

गर्भावस्था के दौरान सही कपड़े पहनना कोई लक्जरी की बात नहीं है, बल्कि एक आवश्यकता है। आपके शरीर के फैलने और पेट के आकार के बढ़ने के दौरान ये कपड़े आपको कम्फर्टेबल रखेंगे।

तो, गर्भावस्था के दौरान आपको क्या पहनना चाहिए? यह लेख आपको गर्भावस्था के दौरान आपकी वार्डरोब कैसी हो इस बारे में पूरी जानकारी देगा। आइए सबसे पहले समझते हैं कि गर्भवती महिलाओं को आरामदायक कपड़ों की जरूरत क्यों होती है।

गर्भवती महिलाओं को आरामदायक कपड़े क्यों पहनने चाहिए

क्या गर्भावस्था के दौरान कपड़े आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं? गर्भावस्था के दौरान आरामदायक कपड़े पहनने के पीछे के कुछ कारण इस प्रकार हैं:

गर्भावस्था के दौरान आपका शरीर काफी बदल जाता है। तो, आपको ऐसे कपड़े पहनने की जरूरत पड़ती है जो न केवल आरामदायक हों, बल्कि आपके बढ़ते शरीर के लिए भी उपयुक्त हों।

गर्भावस्था के दौरान, तीव्र हार्मोनल बदलावों के कारण आपका शरीर हाई अलर्ट पर रहता है, जो आमतौर पर त्वचा की सेंसिटिविटी को जन्म देता है, जिससे आपको स्किन एलर्जी और रैशेज होने का खतरा होता है। यदि आप किसी भी प्रकार की त्वचा की तकलीफ से बचना चाहती हैं, तो सही फैब्रिक से बने कपड़े पहनना बेहद जरूरी है।

गर्भावस्था की पहली तिमाही में ज्यादातर महिलाओं को मतली और उल्टी की परेशानी होती है। ऐसे में तंग और असुविधाजनक कपड़े पहनना कतई समझदारी भरा निर्णय नहीं हो सकता, क्योंकि इससे आपको और परेशानी होगी। टाइट कपड़ों से हार्टबर्न और अपच हो सकता है, जो मतली और उल्टी की वजह बन सकता है।

नौ महीने की गर्भावस्था का मतलब होता है कि आप अलग-अलग मौसम से गुजरेंगी। बहुत सी गर्भवती महिलाओं को गर्मियों के दौरान बहुत ज्यादा गर्मी और सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंड महसूस होती है।

गर्मियों के दौरान कॉटन के कपड़े पहनने से आपको ठंडक मिल सकती है क्योंकि कॉटन पसीने को सोख लेता है। वहीं, ऊनी कपडे आपको सर्दियों के दौरान गर्म रख सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान नींद की मुद्रा बदलती है, खासतौर पर अंतिम तिमाही के दौरान। ढीले, मुलायम और आरामदायक कपड़े, विशेष रूप से रात में पहने जाने वाले कपड़े, अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं और आपके शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार करते हैं।

अब आप जानती हैं कि आपको ढीले, मुलायम और आरामदायक कपड़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लेकिन, आप वास्तव में क्या पहन सकती हैं, और आपको अपने कपड़े कैसे चुनने चाहिए? इस बारे में और जानने के लिए आगे पढ़ें।