भारतीय अमेरिकी निक्की हेली की जब डबडबा गईं आंखें

Central Desk
1 Min Read

लॉस एंजेल्स: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने यूक्रेन पर रूस के हमले को पागलपन करार दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने यूक्रेन पर रूस के हमले के संदर्भ में फाक्स न्यूज के एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका को चाहिए कि वह न केवल लड़ाकू विमान, टैंक और मिसाइल भेदी सैन्य सामान दे, बल्कि उसे आक्रांता रूस से तत्काल कच्चा तेल का आयात करना बंद कर देना चाहिए।

उनके मुताबिक ऐसी घड़ी में कच्चे तेल के बदले में डॉलर देना सरासर पागलपन है। बातचीत करते-करते निक्की हेली की आँखें डबडबा गईं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को चाहिए कि वह अन्यान्य आर्थिक प्रतिबंधों के साथ रूस से कच्चे तेल के आयात पर भी प्रतिबंध लगाए।

रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाने के साथ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन करने वाली एजेंसियों से भी रूस की वित्तीय संस्थाओं की नाकेबंदी करे। उनका कहना है कि ऐसी सभी ऊर्जा कम्पनियों से आग्रह किया जाना चाहिए कि वे रूस के साथ लेन-देन बंद करे।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article