6 या 7 मार्च कब होगा होलिका दहन?, यहां जानें मुहूर्त की सही डेट और टाइमिंग

News Aroma Media
3 Min Read

Holika Dahan 2023 : खुशियों के साथ रंगो का त्योहार होली (Holi) को माना जाता है और इस साल की होली बहुत करीब आ चुकी है। ऐसे में Holi कि तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है।

इस दिन लोग गिले-शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं और एक दूसरे के साथ रंग, अबीर और गुलाल (Gulal) लगाते हैं। Holi का त्योहार फागुन मास (Falgun Month) की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। जबकि होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है।

6 या 7 मार्च कब होगा होलिका दहन?, यहां जानें मुहूर्त की सही डेट और टाइमिंग-When will Holika Dahan happen on March 6 or 7? Know here the exact date and timing of Muhurta

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त

इस साल Holi का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले यानी सात मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) होगा। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पंचांग (Auspicious Time Almanac) के अनुसार 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक का है।

मतलब Holika Dahan के 2 घंटे 27 मिनट का समय है। इसके साथ ही भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ही Holika Dahan के लिए शुभ मुहूर्त (Auspicious Time) शुरू होगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

6 या 7 मार्च कब होगा होलिका दहन?, यहां जानें मुहूर्त की सही डेट और टाइमिंग-When will Holika Dahan happen on March 6 or 7? Know here the exact date and timing of Muhurta

फाल्गुन पूर्णिमा 2023

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 की शाम 4.17 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि (Full Moon Date) का समापन 7 मार्च 2023 को शाम 6.09 तक है. Holika Dahan का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महवपूर्ण और आवश्यक है।

होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है। होलिक दहन के समय भद्रा काल जरुर देखा जाता है।

कई जानकारों का मत है कि होलिका दहन भद्रा (Bhadra) के पूर्णता समाप्त होने के बाद यानी 7 मार्च को करना शुभ होगा। वहीं कुछ का कहना है कि भद्रा के पुंछ काल होलिका दहन करने का शास्त्रीय विधान है।

6 या 7 मार्च कब होगा होलिका दहन?, यहां जानें मुहूर्त की सही डेट और टाइमिंग-When will Holika Dahan happen on March 6 or 7? Know here the exact date and timing of Muhurta

इन शहरों में होलिका दहन का मुहूर्त

वाराणसी – 12.40 AM – 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)
नोएडा – 06.24 PM- 08.51 PM (7 मार्च 2023)
गाजियाबाद- 06.30 PM- 08.57 PM (7 मार्च 2023)

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि NEWS AROMA किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ (Expert) से सलाह लें।

Share This Article