Latest Newsझारखंडपैसेंजर व्‍हीकल्‍स की थोक बिक्री अक्‍टूबर में 14 फीसदी बढ़ी: सियाम

पैसेंजर व्‍हीकल्‍स की थोक बिक्री अक्‍टूबर में 14 फीसदी बढ़ी: सियाम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली: पैसेंजर वाहनों व्‍हीकल्‍स की थोक बिक्री अक्टूबर में 14.19 फीसदी बढ़कर 3,10,294 यूनिट हो गई है, जो पिछले साल इसी महीने में 2,71,737 यूनिट रही थी। यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों से सामने आई है।

सियाम ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए डीलरों ने ज्‍यादा संख्या में गाड़ियां मंगावईं। सियाम के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान दोपहिया वाहनों (टू व्‍हीर्ल्‍स) की बिक्री भी 16.88 फीसदी बढ़कर 20,53,814 यूनिट हो गई, जो कि पिछले साल इसी महीने में 17,57,180 यूनिट थी।

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 23.8 फीसदी बढ़कर 13,82,749 यूनिट हो गई। वहीं, स्कूटर की बिक्री में 1.79 फीसदी बढ़कर 5,90,507 यूनिट दर्ज की गई। हालांकि, अक्टूबर में थ्रीव्हीलर्स की बिक्री 60.91 फीसदी घटकर 26,187 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 66,985 यूनिट थी।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अक्टूबर के महीने में बिक्री में बढ़ोत्तरी जारी रही। उन्‍होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में अच्छी मांग की वजह से सुधार देखने को मिला है।

मेनन ने कहा कि थ्रीव्हीलर्स की बिक्री में सितम्‍बर महीने के मुकाबले कुछ सुधार देखने को मिला है। उन्‍होंने कहा कि त्‍योहारी सीजन में मांग बढ़ने होलसेल के आंकड़े अच्छे रहे हैं, क्योंकि दिवाली में मजबूत मांग की तैयारी के लिए डीलरों में स्टॉक बढ़ाया है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...