राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

News Aroma Media

खूंटी: राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खूंटी जिले के बालक व बालिका हॉकी खिलाड़ियों का जिला हॉकी संघ द्वारा शनिवार को अभिनंदन किया गया।

एसएस हाई स्कूल परिसर स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अशोक भगत, दशरथ महतो, अपर्णा हंसए नामजन सोए मुरूम, परमानंद कुमार, विश्वासी कंडुलना, सुनील नायक, जुनास मुंडू, आनंद तिर्की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुशील टोपनो सहित संघ के अन्य सदस्यों ने राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के बालक वर्ग में विजेता झारखंड टीम में शामिल जिले के सुखनाथ गुड़िया, दुग्गा मुंडा, नामित डोडराय, व जेम्स नाग तथा उपविजेता बालिका वर्ग में शामिल बालो होरोए विनिमा धान, अनुपमा होरो, फुलमनी भेंगरा, एडलिन बागे, पूर्णिमा बारवा सहित टीम के कोच एडम होरो को माला पहना कर उनका अभिनंदन किया गया।

साथ ही उन्हें पारंपरिक अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक भगत सहित अन्य सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष अशाोक भगत ने खिलाड़ियों से हड़िया, दारू आदि नशा पान से दूर रहकर खेल में ध्यान केंद्रित करते हुए जिलाए राज्य व देश का नाम रोशन करने तथा खेल के माध्यम से अपना भविष्य उज्जवल बनाने की सलाह दी।