रांची के अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। महिला का नाम साजीया परवीन 25 वर्ष है।

पति मो. एकराम हजारीबाग कटम सांडी की रहने वाले हैं। डॉ रूमाना रहमान ने सफल ऑपरेशन कर महिला की डिलीवरी करवाई।

अस्पताल के सीएमओ सैयद इकबाल हुसैन ने बताया कि साजीया परवीन ने 15 दिन पहले दूसरे अस्पताल में जांच करवाया तो वहां उनको लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च बताया गया था।

सोमवार को अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में तीन स्वस्थ बच्चों का जन्म हुआ। इसमें खर्च भी कम हुआ।

उन्होंने बताया कि साजीया परवीन को पहले से साढे तीन साल की एक बेटी है। आज तीन बेटों को जन्म दिया जो बिल्कुल स्वस्थ हैं और एनआईसीयू में भर्ती हैं।

Share This Article