गढ़वा में फसल चराने के को लेकर मारपीट, महिला घायल

केतार थानांतर्गत बांसडीह खुर्द गांव में एक महिला को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया गया। घटना बीते शाम की है जब अजय साह की पत्नी लालपति देवी घर से दूर खेत में गई थी।

News Aroma Media
1 Min Read

गढ़वा: केतार थानांतर्गत बांसडीह खुर्द गांव (Bansdih Khurd Village) में एक महिला को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया गया। घटना बीते शाम की है जब अजय साह की पत्नी लालपति देवी घर से दूर खेत में गई थी।

उसी दौरान पाटीदार राजेन्द्र साह, पत्नी गीता देवी और कन्हाई साह की पुत्री पुनम कुमारी ने बकरी से फसल चराने (Crop Grazing) का आरोप  लगाते हुए लालपति देवी की पिटाई कर दी।

थाने में शिकायत दर्ज

घटना के बाद महिला घायल हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दे दिया गया है। और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply