Homeझारखंडचलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर महिला ने खोया संतुलन, बचाने गए युवक...

चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर महिला ने खोया संतुलन, बचाने गए युवक और महिला की मौत

spot_img

कोडरमा: चलती ट्रेन से प्लेटफार्म (Platform) पर उतरने के दौरान एक महिला असंतुलित होकर गिर गई।

जिसके बाद उसे बचाने के लिए एक युवक चलती ट्रेन से ही उतर कर उसे बचाने का प्रयास किया जिससे अंतत: दोनों की जान चली (Youth Dead) गई।

मृतक युवक के पास मिले आधार कार्ड (Aadhar card) से उसकी पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार, पिता सुभाष चंद्र यादव के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान चतरा निवासी ममता देवी उम्र 34 वर्ष, पति अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

कैसे हुई दुर्घटना ?

मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा स्टेशन में गुरुवार की सुबह करीब 8.10 बजे धनबाद-देहरी ऑनसोन इंटरसिटी एक्सप्रेस (Dhanbad-Dehri Onson Intercity Express) प्रवेश कर गई थी। जिसके बाद ठहराव के लिए ट्रेन की स्पीड कम हो रही थी।

इस दौरान ट्रेन में सवार महिला चलती ट्रेन (Train) से नीचे उतर गई। इसके बाद महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में चली गई।

महिला को गिरता देख Train पर सवार युवक भी महिला को बचाने के लिए चलती ट्रेन से उतर गया। इस दौरान वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) कोडरमा की टीम ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...