जमशेदपुर में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, लोन के पैसे चुकाने के लिए फाइनेंस कंपनी वाले करते थे परेशान

News Aroma Media

जमशेदपुर: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दियाशीपाडा गुरुवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे पर लटकता मिला है। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान दियाशीपाडा निवासी दीपक देऊरी की पत्नी झुमा देऊरी (35) के रूप में की गई।

जानकारी के मुताबिक महिला 12 अक्टूबर से लापता थी। पति के अनुसार महिला ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा था और कंपनी बार-बार पैसे वसूली के लिए महिला को परेशान किया जा रहा था।

दीपक मजदूरी करता था और कोरोना काल में उसका काम बंद हो गया था। दीपक ने बताया कि ऐसे में घर चलाने के लिए झुमा ने लोन लिया था।

प्राइवेट फाइनेंस कंपनी हर रोज रुपये के लिए मेरी पत्नी को परेशान करती थी। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।