रांची में महिला का शव बरामद, सिर पर मिले गहरे ज़ख्म के निशान ; जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के राहे-अनगड़ा सीमावर्ती क्षेत्र अम्बाझरिया जंगल से एक महिला का शव पुलिस ने रविवार देर रात बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शव की शिनाख्त कमला कुमारी (21 )के रूप में की गई हैं।

वह सोनाहातु की रहने वाली थी। महिला के सिर पर गंभीर जख्म के निशान मिले हैं।

आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को भेज दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।

Share This Article