महिलाएं घर परिवार संभालने के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए भी अपना योगदान देती हैं: आरती कुजूर

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरती कुजूर ने कहा कि विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

भाजपा में महिला मोर्चा एक सशक्त इकाई है जो राज्य की आधी आबादी को पार्टी की नीति-सिद्धान्तों के साथ कार्यक्रम को जोड़कर देश और समाज के लिए नारी शक्ति की भूमिका सुनिश्चित करती है।

कहा कि नारी सम्मान,नारी सशक्तिकरण एवं नारी संगठन के साथ मोर्चा काम करती है।

नारी शक्ति,राष्ट्र शक्ति है। महिलाएं घर परिवार संभालने के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए भी अपना योगदान देती है।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं से संबंधित कई कानून बनाकर,कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर महिला सशक्तिकरण का काम किया है।

चाहे वो शौचालय निर्माण के साथ नारी सम्मान की सुरक्षा हो, उज्जवला गैस योजना के तहत उनकी परेशानियों को दूर करने की बात हो, एक रुपया की रजिस्ट्री के साथ लाखों की संपत्ति बनाने की बात हो या फिर तीन तालाक पर कड़ा कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की बात हो हर दिशा में भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किये है।

महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की नीति सिद्धान्तों के माध्यम से महिलाएं के बीच पहुँचकर एक सशक्त संगठन खड़ा करके राज्य के विकास में एक मजबूत भूमिका निभाएगी।

मोर्चा सदैव महिलाओं की समस्याओं को लेकर मुखर रही है। पार्टी लगातार उनके अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ उठाते रही है।

Share This Article