झारखंड के कई जिलों में YELLOW अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

News Aroma Media
4 Min Read

रांची: राजधानी रांची सहित झारखंड के अन्य जिले में पिछले दो-तीन दिनों से उमस से लोग परेशान हैं वहीं मंगलवार को दोपहर में आसमान में काले बादल और कुछ स्थानों पर हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो YELLOW अलर्ट भी जारी किया है क्योंकि रांची सहित कई स्थानों पर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जतायी गयी है।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

इसी बीच रांची जिले के बेड़ो थानाक्षेत्र के छापर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम विजय उरांव बताया गया है। विजय उरांव खेत में मिर्च तोड़ने गया था। तभी वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी।

येलो YELLOW अलर्ट जारी

- Advertisement -
sikkim-ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में 13 जून तक मानसून आने की संभावना जताई जा रही है।

इस साल दक्षिण पूर्वी से मॉनसून बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल के बाद महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में मानसून पहुंच गया है।

11 जून से 13 जून के बाद मध्य भारत के कई इलाकों में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

झारखंड के कई जिलों में YELLOW अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा है। कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश 26.0 मिलीमीटर राजमहल( साहिबगंज) में दर्ज की गई और सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दुमका में दर्ज की गई।

जबकी सबसे न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गई।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन जून को केरल में मानसून दस्तक दे चुका है और धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

आठ से 11 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 13 जून से झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में मॉनसून की बारिश शुरू होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि केरल में मानसून दस्तक देने के बाद से लगातार झारखंड में हल्की और मध्यम बारिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि 11 जून को बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने वाला है और कम दवाब का क्षेत्र मजबूत रहा, तो अगले दो दिन यानी 13 जून से राज्य में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

झारखंड के कई जिलों में YELLOW अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

किसानों को अपने खेतों में इस दौरान नहीं जाने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित लोहरदगा, पाकुड़, देवघर, दुमका, गढ़वा, जामताड़ा, लातेहार और पलामू जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

वहीं पेड़ के नीचे और बिजली के खंभे से दूर रहने की भी सलाह दी है, साथ ही किसानों को अपने खेतों में इस दौरान नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Share This Article