Latest NewsUncategorizedहाथरस में भगदड़ से मौत मामले में SIT ने सौंपी रिपोर्ट

हाथरस में भगदड़ से मौत मामले में SIT ने सौंपी रिपोर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

SIT submits report in Hathras stampede death case: उत्तर प्रदेश (UP) के जनपद हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ से 123 लोगों की मौतों के

बाद मुख्यमंत्री (CM) के आदेश पर SIT ने मामले की जांच की। अब SIT ने हाथरस में हुई भगदड़ से जुड़ी अपनी गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी है। 128 लोगों से वार्ता के बाद रिपोर्ट को तैयार किया गया है।

SIT की रिपोर्ट में बताया गया कि किस तरह से सत्संग में हादसा हुआ। इस हादसे में किसकी भूमिका सामने आयी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर CM Yogi adityanath आगे की कार्रवाई करायेंगे।

इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री (CM) ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है। आगरा के ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ की डिविजनल कमिश्नर चैत्रा वी ने संयुक्त रुप से यह रिपोर्ट तैयार की है।

इस मामले में इसी रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवाई हो सकती है।SIT की रिपोर्ट 850 पन्नों की बताई जा रही है। बीते दिनों हाथरस में बाबा साकार हरि उर्फ सूरज पाल के सत्संग में भगदड़ मच जाने से 123 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

इस मामले में अब तक बाबा के कई सेवादारों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाबा का नाम एफआईआर में नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) Yogi adityanath घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया था।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...