पलामू में युवक की धारदार हथियार से हत्या

News Aroma Media
1 Min Read

मेदिनीनगर: जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल्हे गांव के युवक की शनिवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव समीपवर्ती संडा गांव इलाके में एक कुएं से मिला।

पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम धनंजय उर्फ ददई (40) था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात किसी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिवार में और आसपास मातम का माहौल है।

उसकी पत्नी अपने तीन संतानों के साथ मायके गई हुई थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article